बीना: शिवाजी वार्ड में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट का मामला, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश भेजा जेल
Bina, Sagar | Apr 14, 2024 शिवाजी वार्ड में आरोपी गणेश अहिरवार ने घर में घुसकर फरियादी की मां के साथ डंडे से मारपीट कर दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,वही पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।