पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा! पोकलेन मशीन से लदा ट्रक गुजरते ही टूटा बेली ब्रिज, नदी में गिरा वाहन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। धापा बेंड के पास करीब 40 फीट लंबा बेली ब्रिज उस समय बीच से टूट गया, जब पोकलेन मशीन से लदा एक ट्रक उसके ऊपर से गुजर रहा था।
बताया जा रहा है कि ट्रक के पुल पर पहुंचते ही बेली ब्रिज बीच से टूट गया और ट्रक पोकलेन मशीन समेत सीधे नदी में जा गिरा। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में पुलों की क्षमता और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और नुकसान का पता विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही चल सकेगा।
: #BreakingNews #UttarakhandNews #Pithoragarh #Munsiyari #BridgeCollapse #NewsAbtakHimachal