करौली: हर घर तिरंगा अभियान 2025 का आगाज एसपी कार्यालय से एसपी सोनवाल ने किया, देशभक्ति की भावना प्रबल करने का दिया संदेश
राज्य सरकार मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में निर्देशानुसार "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के तहत नागरिकों के मन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने व राष्ट्रीय गौरव तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रति के उद्देश्य से करौली पुलिस को एसपी लोकेश सोनवाल ने "हर घर तिरंगा अभियान" को गति दिए जाने के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।