चांदवा: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सांसद आदर्श ग्राम चटूआग में जमीन खोदकर लेट गए किसान
चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के अन्नदाता किसानों ने अपनी मुलभूत सुविधाएं बिजली पानी सड़क आदि की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे से जमीन समाधि सत्याग्रह शुरू कर दिया है। खुला कब्र में लेटकर इस सत्याग्रह की अगुवाई पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने की।