बाली: फालना में जमीन विवाद में खेत की तारबंदी तोड़ी, JCB से की तोड़फोड़, डेढ़ लाख का नुकसान, पुलिस में शिकायत दर्ज
फालना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे एक किसान की जमीन की तारबंदी तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित वागाराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।वागाराम ने बताया-उनकी और उनकी पत्नी शांता के नाम पर सेला गांव में 3.9036 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इस जमीन के चारों ओर धोरा पाली और तारबंदी की हुई थी।