बड़हिया: वीरुपुर थाना की पुलिस ने जखौर गांव से हत्या का प्रयास मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
वीरुपुर थाना के पुलिस ने जखौर गांव से वीरुपुर थाना कांड संख्या 63/24 हत्या का प्रयास मामले में इसी गांव के रहने वाले हरंगी सिंह के पुत्र फंटूश सिंह को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर 2024 को अभियुक्त पक्ष द्वारा जखौरा गांव में मारपीट किया गया था. मामले में कुल 21 लोग नामजद है.