भिंड नगर: भिंड के भारौली गांव में युवक ने जीभ काटकर सती माता को चढ़ाई, भक्ति या अंधविश्वास?
भिंड के भारौली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे लोग भक्ति और अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। गांव के सरपंच के भतीजे आकाश नामक युवक ने सती माता मंदिर पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी।घटना के बाद परिजनों ने युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉ द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है