कसमार: लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Kasmar, Bokaro | Apr 13, 2024 बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार में शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने आसन लोकसभा में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ लेते हुए आम नागरिकों से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।