कसमार: तालाब से घुलटते हुए मड़प थान तक पंहुचे सैकड़ों भगतिया, बुढ़ाबाबा-महामाय के प्रति जतायी आस्था
Kasmar, Bokaro | Apr 12, 2024 कसमार प्रखंड के सिंहपुर मड़प थान में मंडा परब का शुभारंभ हो चुका है। शुक्रवार को संजत किया गया। जिसमें सैकड़ों भकतियों द्वारा शायर बांध तालाब में स्नान कर लौटन सेवा लेटते हुए मड़प थान तक पंहुचे। जहां आदिहड़ बुढ़ाबाबा व महामाय के प्रति श्रद्धा दिखाई। भगतियों ने बुढ़ाबाबा भजि ना भे…का जयकारा लगाते रहे। जिसे देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े।