कसमार: मोतियानाला में नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे जेसीबी मशीन के चालक की कर दी पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
Kasmar, Bokaro | Apr 12, 2024 उग्रवाद प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बडकी सीधावारा पंचायत के खखंडो गांव के समीप मोतियानाला में नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे जेसीबी मशीन के चालक की पिटाई कर दी हैं।शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल के देर रात मोतियानाला में पुल का निर्माण किया जा रहा था।इसी दौरान नक्सलियों का जत्था हथियारों के साथ उक्त पुल के निकट पहुंचा और पिटाई कर दी।