कसमार: गांगपुर और महुआटांड़ में हाथियों के झुंड ने कई किसानों के फसल किया बर्बाद,वनरक्षी टीम अलर्ट
Kasmar, Bokaro | Apr 11, 2024 बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर और महुआटांड़ में गुरुवार को हाथियों के झुंड ने कई किसानों के फसल बर्बाद कर दिया।वहीं चहारदीवारी को भी गिरा दिया है। हाथियों की संख्या करीब 16-17 है।इधर वनरक्षी टीम अलर्ट है।इस संबंध में वनरक्षी विकास कुमार ने बताया कि हाथियों का झुंड अहले सुबह गांगपुर गांव की ओर प्रवेश किया।