चरपोखरी: चरपोखरी में बुलडोजर के खिलाफ फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा फूटा, गरजी भीड़
प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के पास फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर दुकानों को उजाड़ने की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों दुकानदारों ने पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन के अगुवाई में एक बड़ी और आक्रामक बैठक आयोजित की। इस दौरान भाजपा, आरएसएस और स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई।