जमुई: गोटाजोर गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक हुआ घायल
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 गोटाजोर गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लक्ष्मीपुर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। घायल चालक की पहचान घोरपारन निवासी शंभू तांती के रूप में की गई।