बांसवाड़ा: महावीर कॉलोनी में रहने वाले परिवार की बच्ची का अपहरण के 3 घंटे में बरामद, पुलिस ने मां को सौंपी
महावीर कॉलोनी में रहने वाले परिवार की बच्ची का अपहरण के 3 घंटे में ही मासूम बच्ची बरामद पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। डिप्टी रामकुमार भादु के मार्गदर्शन में राज तालाब थानाधिकारी श्याम सिंह मय जाब्ता के साथ सदर, आंबापुरा और कलिंजरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला।