जहानाबाद: एरकी में इनवर्टर चोरी करते युवक पकड़ा गया, लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा
जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र के एरकी पेट्रोल पंप के पास स्थित एक दुकान से इनवर्टर चोरी करते आदर्श नगर निवासी एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों ने उसकी पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।