विदिशा नगर: युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की आज्ञाराम कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पवन वंशकार ने अपने घर में पंखे से फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार दोपहर 12 बजे युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।