अरनोद: भाणजीखेड़ा में मृतक लाइनमैन के परिजनों को राहत, बीमा योजना के तहत 2 लाख का चेक सौंपा गया
अरनोद। उपखण्ड क्षेत्र के भाणजीखेड़ा निवासी लाइनमैन गणेश लाल मीणा की विद्युत कार्य के दौरान हुई मृत्यु के बाद उनके परिजनों को बीमा योजना के तहत आर्थिक राहत मिली है। ग्राम पंचायत बड़वास कला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मृतक की पत्नी श्यामा बाई मीणा को 2 लाख रुपए का बीमा चेक सौंपा गया। जानकारी के अनुसार, गत वर्ष 33 केवी जेसीएच बडवासकला पर कार्य करते समय करंट