लोहरदगा: इंटक महाअधिवेशन की तैयारी तेज, लोहरदगा माइंस में ट्रक मालिकों और मजदूरों को आमंत्रण
लोहरदगा ट्रक मालिकों और मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से लोहरदगा ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को माइंस क्षेत्र का दौरा किया। शाम लगभग 4 बजे एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने माइंस पहुंचकर वहां कार्यरत ट्रक मालिकों व श्रमिकों से संवाद स्थापित किया।