हरसूद: पुनर्वास स्थल नया हरसूद में जलप्रदाय शाखा का शेड्यूल नहीं बना, वार्ड क्रमांक 3 में शनिवार शाम को हुआ जलप्रदाय
पुनर्वास स्थल नया हरसूद में नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा जलप्रदाय किया जाता है। नगर परिषद की जलप्रदाय शाखा का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं होने के कारण पुनर्वास स्थल नया के रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 3 में शनिवार शाम 7 बजे के लगभग जलप्रदाय किया गया।