सागर-भोपाल रोड पर भापेल गांव के पास शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात करीब 12 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में घुस गई और पेड़ से टकरा गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित रहे। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और यात्रियों को दूसरी बस से भोपाल रवाना किया गया।