पुपरी: राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पुपरी प्रखंड कार्यालय पर महंगाई, बेरोजगारी आदि को लेकर दिया धरना
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मंगलवार को 2 बजे दिन में पुपरी प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष जय नारायण राय की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को दोषी ठहराया।