बसना: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की वृहद समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पाए इसके लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरतें। आने वाले त्योहारी सीजन में सभी थानों में शांति समिति की बैठक आहूत की जाए।