बसना: ग्राम डुडूमचुंवा निवासी खगेश्वर राठिया की कबड्डी खेलते समय हार्ट अटैक से हुई मृत्यु
ग्राम डुडूमचुंवा निवासी खगेश्वर राठिया की जब सोमवार की सुबह को उनकी निधन की खबर मिली तो उनके परिवार सदमें में आ गए। वहीं उनके दोस्त और कबड्डी के खिलाड़ियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में उनके परिजन, फूलझर के कबड्डी खिलाड़ी, उनके दोस्त, भारी संख्या में ग्रामीण, आसपास के वरिष्ठ नागरिकों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।