बसना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे, कल बुधवार 16 अक्टूबर को
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल बुधवार 16 अक्टूबर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ९ रायपुर से सुबह 9:20 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सुबह 10:00 बजे बसना विकासखंड के गढ़फुलझर रामचंडी मंदिर स्थित मैदान पहुँचेंगे।