भंडरिया: 44 किमी तिलइयाटांड़–पर्रो सड़क परियोजना का डीपीआर सर्वे शुरू, काम ने पकड़ी रफ्तार
भंडरिया क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित 44 किलोमीटर लंबी तिलइयाटांड़–पाट–फकीराडीह–चपलसी–पर्रो सड़क परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है। सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा पर पथ निर्माण विभाग की टीम ने डीपीआर तैयार करने के लिए प्रस्तावित मार्ग का सर्वे किया। कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी ने बताया कि सड़क 5.5 मीटर चौड़ी होगी और मार्ग में 20 से 22 पुलों के निर्माण के साथ गार्ड