माण्डल: मांडल में प्रशासन का पीला पंजा चला, महेश कॉलोनी में नाले पर बने पक्के निर्माणों को किया जमींदोज
मांडल क्षेत्र ने बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। भीषण हिट वेव के बीच ग्राम पंचायत प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ मांडल के महेश कॉलोनी क्षेत्र में दस्तक दी। टीम ने यहां बरसाती नाले की जमीन पर किए गए अवैध पक्के निर्माणों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।