बाढ़: बाढ़ में सरकारी जमीन पर बसे दलित परिवारों का आरोप, दबंगों ने घर तोड़े और की मारपीट
Barh, Patna | Jun 16, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के नौआचक गांव में सरकारी जमीन पर बसे दलित समुदाय के करीब 50 परिवारों ने दबंगों पर घर तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने करीब 2 बजे बताया कि उन्हें वहां से हटाने की नीयत से झोपड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं। घटना के बाद सभी परिवार न्याय और सुरक्षा की मांग को लेकर थाना पहुंचे तथा प्रशासन से स्थायी आवास और कार्रवाई की मांग की है।