रायडीह: पिकअप और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोग घायल,सदर अस्पताल रेफर।
Raidih, Gumla | Jun 5, 2026 प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में डुमरडाड़ निवासी रहमान कुजूर (47 वर्ष), उनकी पत्नी जीवंती कुजूर (40 वर्ष) तथा पुत्र रोहित कुजूर (12 वर्ष) शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर डूमरडाड़ से काजीक्रमटोली जा रहे थे।