शहपुरा: शहपुरा विधायक पर ठेकेदार ने नर्मदा नदी के पुल पर घाट निर्माण के दौरान मारपीट का आरोप लगाया
डिंडौरी के नर्मदा नदी पुल के नीचे घाट निर्माण कार्य को लेकर रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे ठेकेदार ने शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे पर धक्का मुक्की कर मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ने और काम बंद करने का आरोप लगाया।दरअसल शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन और घाट अनुपयुक्त जगह बनाए जाने की बात कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ा ।