बहेड़ी: बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी के मुंडिया मुकर्रमपुर स्थित टोल प्लाज़ा पर भारतीय किसान यूनियन भानु ने किया धरना प्रदर्शन
बरेली नैनीताल हाईवे पर बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुंडिया मुकर्रमपुर टोल प्लाज़ा पर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज धरना प्रदर्शन कर संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा को सौंपा इस ज्ञापन में किसानों ने विभिन्न मांगे की हैं।