फिरोज़ाबाद: थाना खैरगढ क्षेत्र के गांव ढूढपुर में सर्पदंश से बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना खैरगढ क्षेत्र गांव ढूढपुर निवासी 18 वर्षीय ब्रजेश कुमार पुत्र हरीशचंद्र गुरूवार सुबह अपने बाहर लेटे दादा को अंदर कर रहा था तभी किसी विषैले कीडे ने काट लिया, उसके शरीर पर किसी के काटने का निशान था उसने बताया तो तत्काल जिला अस्पताल लेकर आये, यहां से इलाज कराकर फिर ले गये। दुबारा बिगडने पर फिर यहां लाये तो इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे सांप ने काट लिया था