पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस के बाद जदयू कार्यालय में नीरज कुमार ने कहा, आवास में बना है तहखाना
भवन निर्माण विभाग के द्वारा राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस जारी करने के बाद ए राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा है कि वह किसी भी कीमत पर राबड़ी आवास खाली नहीं करेंगी। वहीं इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे जदयू एमएलसी एवं प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है घर के नीचे तहखाना बनाया हुआ है। मौके पर उन्होंने यह सवाल भी पूछा कि आखिर रबड़ी आवाज से इतना मोह क्यों है।