भंडरिया: भंडरिया प्रखंड कार्यालय का शौचालय छह साल से बंद, ग्रामीणों में नाराज़गी
भंडारिया प्रखंड कार्यालय परिसर में वर्ष 2019-20 में आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी शौचालय पर ताला लटका हुआ है। प्रखंड कार्यालय और बस डिपो के पास होने के कारण यहां रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और राहगीर पहुंचते हैं, लेकिन सुविधा बंद रहने से लोगों को खुले में शौच जाने को मजब