₹189 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ₹189 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के विकास को नई गति देने वाले कार्यों का शुभारंभ करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।