रेवदर: रेवदर के मंडार निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार, सड़क हादसे में एक युवक गंभीर घायल हुआ
Reodar, Sirohi | Jun 8, 2026 रेवदर के मंडार थाना क्षेत्र के मगरीवाड़ा के समीप सोमवार एक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया, जिससे कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।