उन्नाव: उन्नाव में TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने किया उग्र प्रदर्शन, PWD परिसर से डीएम ऑफिस तक निकाला मशाल जुलूस
Unnao, Unnao | Apr 13, 2026 उन्नाव से खबर है जहां TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर नजर आया…अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर सरकार के फैसले का विरोध किया…हजारों की संख्या मे मशाल जुलुस मे निकले शिक्षकों ने डीएम ऑफिस तक विरोध प्रदर्शन कर काले कानून के विरोध मे सरकार को चेतावनी दी