मुरैना नगर: स्टेशन रोड थाने से चंद कदम दूर लाखों की चोरी का मामला,30 घंटे बाद भी FIR नहीं,मुरैना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
मुरैना में स्टेशन रोड थाने से चंद कदम दूर नवभारत ट्रांसपोर्ट में लाखों की चोरी के 30 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। चोर शटर का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व एलईडी ले गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पुलिस ने आज शुक्रवार शाम चोरी गए सामान के बिल मंगवाए, लेकिन मामला अब तक दर्ज नहीं किया।