Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक में कलेक्टर ने दी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, वर्षा ऋतु की तैयारियों, मरीजों की सुविधाओं एवं अस्पताल व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय की विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, बेड की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट तथा पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में बारिश के मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #GoodGovernance

3 views | Korea, Chhattisgarh | Jun 14, 2026

MORE NEWS

आयुष विभाग कोरिया द्वारा जिला नशामुक्ति केंद्र में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। साथ ही बालगृह एवं शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में योगाभ्यास और स्वास्थ्य जांच कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh 

#KoreaDistrict #Chhattishgarh

आयुष विभाग कोरिया द्वारा जिला नशामुक्ति केंद्र में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। साथ ही बालगृह एवं शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में योगाभ्यास और स्वास्थ्य जांच कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattishgarh

Korea, Chhattisgarh | Jun 14, 2026

आयुष्मान कार्ड
सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं

आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा है ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज।

@narendramodi_pmoindia
 
@chhattisgarhcmo
 
@vishnudeosai
 

#12YearsOfSwasthBharat 
#AyushmanBharat #JanAushadhi #AffordableHealthcare

आयुष्मान कार्ड सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा है ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज। @narendramodi_pmoindia @chhattisgarhcmo @vishnudeosai #12YearsOfSwasthBharat #AyushmanBharat #JanAushadhi #AffordableHealthcare

Korea, Chhattisgarh | Jun 14, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, एसईसीएल तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एसईसीएल गौतम सदन, बैकुंठपुर में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh 

#KoreaDistrict #Chhattishgarh  #blooddonationcamp

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, एसईसीएल तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एसईसीएल गौतम सदन, बैकुंठपुर में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattishgarh #blooddonationcamp

Korea, Chhattisgarh | Jun 14, 2026

जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक में कलेक्टर ने दी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, वर्षा ऋतु की तैयारियों, मरीजों की सुविधाओं एवं अस्पताल व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय की विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, बेड की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट तथा पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अस्पताल परिसर में बारिश के मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #GoodGovernance - Korea News