वसंत विहार: महिपालपुर: AATA ने शातिर शराब तस्कर को दबोचा, 576 क्वार्टर अवैध शराब और 216 बियर की बोतलें बरामद
साउथ वेस्ट जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है यह महिपालपुर का रहने वाला है। पुलिस टीम ने 576 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब और 216 बियर के बोतल बरामद किए हैं। तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी को भी पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया है।