वसंत विहार: आर के पुरम: एंटी बरगलरी सेल ने 1 शातिर बदमाश को पकड़ा, चोरी का मोबाइल बरामद
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी बरगलरी सेल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है, यह कल्याणपुरी इलाके का रहने वाला है। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बरामद मोबाइल आरके पुरम इलाके से चुराई गई थी। इसे सेंट्रल पार्क सेक्टर 12 आरके पुरम इलाके से गिरफ्तार किया गया।