वसंत विहार: सरोजनी नगर: आधी रात चाकू से सीने पर वार करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा तिहाड़ जेल
सरोजिनी नगर थाना की पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल के रूप में हुई है। वह आर के पूरम इलाके का ही रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह सेक्टर 13 का रहने वाला है।