जिलाधिकारी, रामपुर एवं #एसपीˍरामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में श्रावण मास (कांवड यात्रा) के सम्बन्ध में कानून एवं शान्ति के दृष्टिगत धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी गोष्ठी आयोजित कर सम्बन्धित को निम्न दिशा निर्देश दिये गये ।
➡गोष्ठी के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
➡कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराएं।
➡बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#RampurPolice
4 views | Rampur, Uttar Pradesh | Jul 6, 2026