पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में बकरीद के मद्देनजर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
पचरुखी थाना परिसर में गुरुवार की संध्या बकरीद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।