पचरुखी: सिवान गांधी मैदान में रात्रि प्रहरियों की हुई बैठक, शामिल हुए जिले के दर्जनों रात्रि प्रहरी
सिवान जिले के उच्च विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों की एक बैठक गांधी मैदान में संपन्न हुई। नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों रात्रि प्रहरियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ नेता जगरनाथ प्रसाद ने कहा कि मात्र पांच हजार रुपए के मासिक मानदेय पर हमलोगों से हर रोक 12 घंटे काम लिए जाते हैं।