पचरुखी: सहलौर और अतरसुआ से दो शराबी गिरफतार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
सराय थाना क्षेत्र के अतरसुआ और सहलौर से पुलिस ने सोमवार की देर रात दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार शराबियों में पचरुखी थाना क्षेत्र के बरतवलिया निवासी चंदेश्वर यादव और महादेव थाना क्षेत्र के चकिया बुजुर्ग निवासी गुड्डू अली शामिल हैं। दोनों शराबियों को मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।