पचरुखी: सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर मृतका के पति ने जीबी नगर तरवारा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर मृतका के पति ने बुधवार को जीबी नगर तरवारा थाना में कांड संख्या 293/24 दर्ज कराया है। रामलखन राम के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पिक अप चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है। बरहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।