पचरुखी: पचरुखी के दर्जन भर आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर आंगनबाड़ी केदो पर बुधवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं को पोषण की पोटली दी और उन्हें समय पर चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही।सेविकाओ ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए भोजन में फल सब्जी दूध आदि का प्रयोग किया जाना चाहिए।