पचरुखी ई किसान भवन में धान के बीज का वितरण शुरू हो गया है। बुधवार को उक्त आशय कि जानकारी देते हुए एसी शशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि यहां अनुदानित दर पर धान का बीज दिया जा रहा है। जिसको किसान अपने खेतों में लगाकर धान की अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।