ओबरा: ओबरा थाना क्षेत्र के तेंदुआ हरकेश गांव में विषैला सांप के काटने से 18 वर्षीय युवती की मौत
ओबरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत के तेंदुआ हरकेश गांव में घर में सो रही सुंदर राजवंशी के 18 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी को विषैला सांप के काटने से उसकी मृत्यु हो गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका गुरुवार की रात्रि 10 बजे छत पर सो रही थी। इस दौरान बारिश आने के बाद वह बिछावन लेकर घर में खाट पर सोने चली गई। उसी दौरान वह जैसे ही खाट पर सो