विदिशा: इमामबाड़े से अलम साहब की उठी सवारी, मोहर्रम के त्योहार पर बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल
शुक्रवार शाम 6 बजे इमामबाड़े से अलम साहब की उठी सवारी, शहर के मुख्य मार्ग से गुजरने के दौरान जगह-जगह हुआ इस्तकबाल, इस दौरान बड़ी संख्या में इसके साथ-साथ अन्य सवारियां भी शहर के भ्रमण पर निकाली, इस दौरान ताजिए भी निकाले गए, इस दौरान पुलिस की भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।जिले के बाहर से भी पुलिस बल मंगवाया गया था, जो विभिन्न स्थानो पर तैनात किया गया।